• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 10, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

पश्चिमी सिंहभूम : विधि विभाग के विनियमन 2019 को मानकी, मुंडाओं ने किया खारिज

पश्चिमी सिंहभूम : विधि विभाग के विनियमन 2019 को मानकी, मुंडाओं ने किया खारिज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
  • विलकिंसन रुल्स-20 और हुकूकनामा के विपरीत है विनियमन : मानकी मुंडा संघ
  • न्याय पंच लागू होने से जनता को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय : विधायक

चाईबासा : कोल्हान में विलकिंसन रुल्स-20 को लेकर तत्कालीन सरकार के विधि विभाग द्वारा मानकी मुंडाओं के अवलोकनार्थ जारी विनियमन 2019 पर कोल्हान के मानकी मुंडाओं ने विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से सिरे से खारिज कर दिया है. विनियमन पर मानकी मुंडाओं ने एक आकस्मिक बैठक विधायक कार्यालय सरनाडीह में बुलायी, जिसमें चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, आदिवासी हो समाज महासभा के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा, उपाध्यक्ष नरेश देवगम समेत मानकी मुंडा के साथ उक्त विनियमन पर विचार-विमर्श कर कोल्हान अधीक्षक द्वारा बुलाई गई बैठक में मानकी मुंडा शामिल हुए.

मानकी मुंडाओं ने कहा कि 2019 में जो विनियमन विधि विभाग द्वारा जारी किया गया है, वह न तो विलकिंसन रुल्स, न हुकूकनामा, न सिंहभूम कोल्हान सेटलमेंट गजट 1913 और न ही बिहार कोल्हान सिविल जस्टिस रेगुलेशन एंड वेलिडिटी एक्ट 1978 से मेल खाता है. विधि और राजस्व विभाग द्वारा जारी परिशिष्ट उक्त सभी के विपरीत है. इसलिए मानकी मुंडा इसे सिरे से खारिज करते हैं. मानकी मुंडाओं ने मांग की कि विधि विभाग द्वारा जारी विनियमन को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्याय निर्णय, हाई कोर्ट के न्याय निर्णय, झारखण्ड महाअधिवक्ता के परामर्श, विधि व राजस्व विभाग के सचिव के परामर्श और मुख्यमंत्री द्वारा सदन में की गई घोषणा के आलोक में शीघ्र ही विलकिंसन रुल्स-20 के तहत मानकी मुंडा न्याय पंच का गठन किया जाए, ताकि विगत 40 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही कोल्हान की जनता को न्याय मिल सके. वहीं विगत वर्षों से लंबित 3000 दीवानी मामलों का निपटारा होने के साथ ही जनता को न्याय मिल सके.

ADVERTISEMENT

न्याय पंच लागू होने से देश का पहला राज्य होगा झारखण्ड : विधायक
इस मामले पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि देश के आठ आदिवासी राज्यों में झारखंड ऐसा पहला राज्य बनेगा, जहां आदिवासियों का ट्रेडिशनल कोर्ट होगा. जहां आदिवासी परंपरा के अनुरूप यहां के आदिवासियों को न्याय मिलेगा. विधायक श्री बिरुवा ने कहा कि 40 वर्षों से न्याय को भटक रही जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सकेगा. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि जल्द ही न्याय पंच का गठन किया जाएगा. यह देश के लिए मिसाल साबित होगा.

इन्होंने रखे अपने विचार
बैठक में मानकी शिवचरण पाड़िया, मानकी जगदीश आल्डा, मानकी जगमोहन बिरुली, मानकी सुरजीत सिंह सामड, मानकी लखींद्र देवगम समेत मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, महासचिव रामेश्वर कुंटिया, सलाहकार अधिवक्ता महेंद्र दोराइबुरु, मुंडा प्रताप सिंह कालुंडिया, मुंडा जमादार लागुरी, मुंडा सिदिउ पूर्ति, मुंडा वीर सिंह सुंडी व अन्य ने भी अपने विचार रखे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन
खबर

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन

June 10, 2026
jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान
खबर

jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान

June 10, 2026
jamshedpur visit of central minister : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Next Post
डंगुवापोसी रेल लॉबी में स्वचलित हैंड सैनिटाइजर मशीन लगा

डंगुवापोसी रेल लॉबी में स्वचलित हैंड सैनिटाइजर मशीन लगा

कोरोना को लेकर राज्य सरकार की कुम्भकर्णी निद्रा पर उच्च न्यायालय को लेना पड़ा संज्ञान : भाजपा

कोरोना को लेकर राज्य सरकार की कुम्भकर्णी निद्रा पर उच्च न्यायालय को लेना पड़ा संज्ञान : भाजपा

चाकुलिया के भालुकबिंदा एसएसवीएम में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

चाकुलिया के भालुकबिंदा एसएसवीएम में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन

jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान

jamshedpur visit of central minister : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

jamshedpur rural- केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हुआ डिजिटल, ओपीडी सेवा हुई ऑनलाइन

kolhan university : कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति से सीनेट व सिंडिकेट सदस्य सोनू ठाकुर ने की शिष्टाचार मुलाकात, छात्र हित, परीक्षा व आधारभूत संरचना से जुड़े कई मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन

jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान

jamshedpur visit of central minister : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

jamshedpur rural- केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हुआ डिजिटल, ओपीडी सेवा हुई ऑनलाइन

kolhan university : कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति से सीनेट व सिंडिकेट सदस्य सोनू ठाकुर ने की शिष्टाचार मुलाकात, छात्र हित, परीक्षा व आधारभूत संरचना से जुड़े कई मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

jamshedpur neet ug exam : जमशेदपुर में नीट यूजी की परीक्षा का केंद्र बना, प्रशासनिक तैयारी पूरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News