
चाईबासा : रेलवे के फ्रंट लाइन स्टाफ के बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की मंडल रनिंग शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत शनिवार को डंगुवापोसी रेल लॉबी में स्वचालित हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवाया. मेंस कांग्रेस डंगुवापोसी के शाखा सचिव सुभाष मजूमदार और सीसीजीपी के बेहेरा के ने संयुक्त रूप से इस मशीन का विधिवत उद्घाटन किया. शाखा सचिव ने उपस्थित सभी रनिंग कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की तथा सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से आवश्यक सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल सुनिश्चित करने की सलाह दी. इस अवसर पर रनिंग शाखा के एसके त्रिपाठी, केके सिंह, आरके सिंह, सुमन कुमार, मुकेश कुमार, जेपी दास, पी नायक समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.







