रामगोपाल / चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी, विकास दोदराजका, रूचि कुजुर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने आयोग के सदस्यों को पश्चिमी सिंहभूम जिला में बाल श्रम, पलायन सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए उक्त समस्याओं को समाधान करने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यगण विभागीय समीक्षात्मक बैठक करने हेतु चाईबासा पंहुचने थे. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, चाईबासा युवा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, बबलू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे.



