
चाईबासा : मंगलवार को गितिलपी चाईबासा स्थित झारखंड मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रथम बैच कार ड्राइविंग सफलता पूर्वक ट्रेनिंग का पास सर्टिफिकेट सिंहभूम ” प्रमाण पत्र ” सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के हाथों छात्रों एवं दंपति को प्रदान किया गया. प्रमाण पत्र पाप्त करने वालों छात्रों में सुमित सुनील पूर्ति, राजेश गागराई , सन्नी पूर्ति, जयपाल बलमुचू, सुना बलमुचू ,सूरज बानरा ,दीपक मुखी, शोएब परवेज, सर्वि विजयवर्गीय, चन्दन कुमार पटेल, मंगल सिंह सिरका, मनोज कुमार चाम्पिया एवं दंपति में प्रताप सिंह सावैयां व जयश्रान्ति सावैयां शामिल थे. सभी छात्रों तथा दंपति ने हौसलाअफजाई के लिए सांसद श्रीमती कोड़ा को धन्यवाद दिया है. राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालक संजय आनंद के द्वारा यह भी बताया गया कि कोरोना महामारी के वजह से जो भी श्रमिक बंधु अपने राज्य में वापस लौटे हैं उन्हें अगर यह कार ट्रेनिंग लेना हो तो उनके लिए दस प्रतिशत की छूट रखी गई है साथ ही एसटी,एससी तथा ओबीसी वर्ग एवं कॉलेज में अध्यनरत छात्र – छात्राओं के लिए पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा बशर्ते उन्हें प्रमाण पत्र एडमिशन फार्म के साथ संलग्न करना होगा. मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता , त्रिशानु राय , चंद्रशेखर दास , मुकेश कुमार ,ईस्माइल सिंह दास , राकेश सिंह आदि उपस्थित थे.







