गुड़ाबांदा: विगत दिनों गुड़ाबांदा प्रखंड की बालिजुड़ी पंचायत के नाईकानशोल निवासी युवा मजदूर नंदुराम हेम्ब्रम की चेन्नई में मौत हो गयी थी. इसकी सूचना विधायक समीर महंती को मिली तो वे चेन्नई में कार्य कर रहे फैक्ट्री मालिक से बात कर नंदुराम हेम्ब्रम की शव को चेन्नई से सड़क मार्ग द्वारा गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दिया और शव के अंतिम संस्कार करने के लिए आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को दिए जाने वाले मुआवजे को जल्द ही परिवार को दिलाने का प्रयास करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि मृतक नंदुराम हेम्ब्रम चेन्नई के आरके स्टील कंपनी में मजदूरी करता था. काम करते हुए वहीं पर उसकी मौत हो गयी थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह बहरागोड़ा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,राजा बारीक, गुड़ाबांदा झामुमो प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, विस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू, विस सूत्री सदस्य साकिला हेम्ब्रम, उपमुखिया स्वपन पाल, आंगारपाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तोड़ो किस्कु, मेघराय हेम्ब्रम, दासमात सोरेन,प्रशांत प्रधान, सुराई हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान जादुनाथ हांसदा,टिपू टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.



