• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 9, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

west-singhbhum-पश्चिमी सिंहभूम में तबलीग जमात के 34 लोग धरायें, सभी को किया गया क्वारंटाइन, इलाके में सनसनी, एसपी ने कहा-तबलीगी जमात के लोग खुद से सामने नहीं आये और बाद में पकड़े गये तो होगा एफआइआर-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष वर्मा
चाईबासा : नयी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीग जमात में झारखंड से बड़े पैमाने पर शामिल होने की सूचना के बाद तथा झारखंड की राजधानी रांची से एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राज्य भर की पुलिस अलर्ट पर है. वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ढोए दिल्ली के तबलीग जमात की आग झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले तक जा पहुंची है. पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर के कई मस्जिदों में देर रात तक पुलिस ने छापामारी की. पुलिस ने पहले चक्रधरपुर के मसजिद से 15 लोगों को पकड़ा गया, जो लोग दिल्ली से पहले जमशेदपुर आये, फिर वहां से चक्रधरपुर पहुंचे. इसके अलावा यहां से उन लोगों को पकड़ा है, जो दिल्ली के तबलीग जमात कार्यक्रम में शामिल होकर चाईबासा और चक्रधरपुर की मस्जिदों में छुपे बैठे थे.

इनमें कई लोग दिल्ली के हैं जबकि कुछ लोग चाईबासा, चक्रधरपुर और जमशेदपुर के हैं. दरअसल जैसे ही तबलीग जमात का मामला सुर्ख़ियों में आया और इसमें शामिल लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए तो देशभर में उन लोगों की तलाश होने लगी, जो इस जमात में शामिल होकर देश के कोने कोने में छिपे बैठे थे. इसी के मद्देनजर तबलीग जमात में शामिल होकर लौटे लोगों की तलाश में पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस ने जिले विभिन्न थाना क्षेत्र के मस्जिदों की जांच की गयी. देर रात तक जाँच की प्रक्रिया जिले में चलती रही. जांच में चक्रधरपुर जामा मस्जिद में छुपे 15 लोग धराये. जिनमें से 7 लोग दिल्ली के रहनेवाले हैं, 1 यूपी का और 1 बिहार का रहनेवाला है. जबकि बाकि के लोग चक्रधरपुर और जमशेदपुर के हैं. सभी को दो एम्बुलेंस में भरकर चक्रधरपुर के क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया, जहाँ सभी का ईलाज जारी है. सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इसी तरह चाईबासा में भी मस्जिद में जांच के बाद एक व्यक्ति मिला जो तबलीग जमात में शामिल होकर लौटा था. उसे भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसके बाद देर रात को भी पुलिस ने मस्जिदों की दोबारा जांच की और 18 लोगों को तीन एम्बुलेंस में भरकर क्वारंटाइन सेंटर ले गयी. बताया गया की ये लोग वो थे जो तबलीग जमात में शामिल दिल्ली के लोगों के संपर्क में आये थे. यानि की पश्चिम सिंहभूम जिले में तबलीग जमात के तथाकथित कोरोना संक्रमण के खतरे को भांपते हुए कुल 34 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. क्वारंटाइन किये गए सभी लोग अगले 15 दिनों तक डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रहेंगे. सभी का सैम्पल लेकर कोरोना की जाँच भी की जा रही है. जिले में अचानक से 34 लोगों के क्वारंटाइन में चले जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.

पश्चिम सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा.

वही, पुलिस प्रशासन की लापरवाही और लेट लतीफी कार्रवाई भी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग ये समझ नहीं पा रहे की पुलिस ने इस मामले में लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों की पहले से जाँच क्यों नहीं की. अब उन लोगों को और डर सताने लगा है जो इनके संपर्क में आये हैं. अब पुलिस ने साफ़ चेतावनी दी है की तबलीग जमात के जो भी लोग बाहर से आये हैं वे लोग प्रशासन को सूचित करें और कोरोना वायरस को फैलने से बचाएं. जिला पुलिस कप्तान इन्द्रजीत महथा ने नियम के विरुद्ध जानबूझकर कोरोना वायरस फ़ैलाने वालों पर अपराधिक लापरवाही के रूप में संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-youth-drowned-सोनारी के युवक की नदी में डूबने से मौत, दो युवक बचे

jamshedpur-youth-drowned-सोनारी के युवक की नदी में डूबने से मौत, दो युवक बचे

saraikela-kharsawan-सरायकेला-खरसावां में ”उदगम” करेगा जरूरतमंदों की सेवा, गरीबों के घर पहुंचायेगा राशन

saraikela-kharsawan-सरायकेला-खरसावां में ''उदगम'' करेगा जरूरतमंदों की सेवा, गरीबों के घर पहुंचायेगा राशन

jamshedpur-corona-virus-जमशेदपुर में तबलीग जमात से संबंधित 20 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, सभी की शुरू हुई जांच, मानगो, जुगसलाई, कीताडीह समेत कई इलाकों में चल रही जांच

jamshedpur-corona-virus-जमशेदपुर में तबलीग जमात से संबंधित 20 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, सभी की शुरू हुई जांच, मानगो, जुगसलाई, कीताडीह समेत कई इलाकों में चल रही जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur mango public issue : मानगो के मुर्दा मैदान की सफाई नवरात्रि बाद होगी, उप महापौर ने लिखी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

GST council meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सपेयर्स व कारोबारियों को राहत देने के कई फैसलों पर बनी सहमति,10 हजार से कम टैक्स राशि के लिए नहीं भेजा जाएगा डिमांड नोटिस, सामान्य पेनल्टी 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव

jamshedpur east mla purnima sahu development work : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

jamshedpur international human rights- हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया

jamshedpur sports-जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर रहा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन, 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mango public issue : मानगो के मुर्दा मैदान की सफाई नवरात्रि बाद होगी, उप महापौर ने लिखी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

GST council meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सपेयर्स व कारोबारियों को राहत देने के कई फैसलों पर बनी सहमति,10 हजार से कम टैक्स राशि के लिए नहीं भेजा जाएगा डिमांड नोटिस, सामान्य पेनल्टी 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव

jamshedpur east mla purnima sahu development work : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

jamshedpur international human rights- हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया

jamshedpur sports-जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर रहा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन, 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

Jamshedpur tata motors workers union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री का फाउंड्री डिवीजन में हुआ स्वागत, कंपनी के वरीय पदाधिकारियों का भी हुआ स्वागत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News