रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर बंदगांव प्रखंड की आठ पीसीसी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. क्षेत्र के ग्रामीणों की इन सड़कों के निर्माण की पुरानी मांग एवं ग्रामीणों को हो रही समस्या के मद्देनजर विधायक ने उनकी स्वीकृति दिलाई है. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक की अनुशंसा से प्रस्तावित सड़कों में हुड़ांगदा पंचायत के भरनडीहा में एनएच 75 से लखीराम साई तक पीसीसी पथ के निर्माण पर 1266230 रुपये की लागत आयेगी. इसी तरह नकटी पंचायत के तेंदा जकसन से इंदरुआं रोमकोचा तक पीसी सी सड़क पर 12697300 रुपये, हुड़ांग पंचायत के हुड़ांगदा में एनएच 75 से भुइयां देवगांव तक पीसीसी सड़क पर 12503500 रुपये, चंपाबा पंचायत के डोरगा में वाह्य सरना स्थल से सामू लोगमा के घर तक पीसीसी पथ के निर्माण पर 18000600 रुपये, लांडुपदा पंचायत की आरईओ सड़क से घाघरा सीमा तक पीसीसी सड़क निर्माण पर 22391900 रुपये, नकटी पंचायत के एनएच 75 से नकटी डैम तक पीसीसी सड़क पर 22136800 रुपये, जलासर पंचायत के गंजना से तुकुउली तक पीसीसी सड़क पर 21380800 रुपये, भालूपानी पंचायत के ग्राम सरुगड़ा के दाऊद टोला से मसीह चौक तक पीसीसी सड़क के निर्माण पर 21567100 रुपये की लागत आयेगी.(नीचे भी पढ़ें)
विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि 2024 तक पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा. जल्द ही ग्रामीण कार्य विभाग से कई और सड़कों की स्वीकृति मिलेगी, वहीं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से पुल पुलियों के निर्माण की स्वीकृति मिलेगी प्रक्रिया जारी है.














