
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरु थाना क्षेत्र के खास किरीबुरू में रहने वाले हरिशंकर प्रसाद बिते रात कर्ज से लदे और उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के कारनामों से तंग आकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. इस घटना की जानकारी मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता घटना स्थल पहुंचकर मृतक का शव अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुटे है. हलांकि मृतक की पत्नी द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद थाना में मामले दर्ज की जायेगी. फिलहाल शव का अंत्यपरीक्षण के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस सबंध में मिली जानकारी मृतक हरिशंकर प्रसाद की पत्नी अपने सबंधी के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए बनारस गई हुई है. मृतक घर में अकेले रह रहा था जबकि मृतक का चचेरा व फुफेरा भाई सभी किरीबुरू में मौजूद है. शुक्रवार कि सुबह करीब 8.15 बजे किरीबुरू थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि किरीबीरु निवासी हरिशंकर प्रसाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है.

इस सूचना को पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता अपने दल-बल के साथ मृतक के घर पहुंचे तो देखा की मृतक हरिशंकर प्रसाद अपने घर में ही लोहे की एंगल में साड़ी के फंदे से लटका हुआ है. बाद में शव को उतारा गया और अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इधर हरिशंकर प्रसाद की मौत की खबर पाकर मृतक के घर के आगे काफी भीड़ लगी हुई थी. बाद में पूछताछ के क्रम में पता चला की मृतक की पत्नी बनारस गई हुई है. शादी समारोह में भाग लेने के लिए पत्नी गयी है. वहीं मृतक की पत्नी को घटना की सूचना दी गई है. पत्नी के आने के बाद इस मामले को लेकर लिखित शिकायत देगीं, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा. मालूम हो की मृतक हरिशंकर प्रसाद भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा का काफी करीबी बताया जाता है और बड़ाजामदा और किरीबुरू में विदेशी देशी शराब दुकान चलाने का कारोबार काफी लंबे समय से चला रहा था, लेकिन शराब दुकान चलाने में अब तक मृतक को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके कारण लाखों रूपये का नुकसान हो गया है.

इधर मृतक ने आत्महत्या करने के पहले एक सुसाइडल नोट तैयार कर आत्महत्या की है, जिसमें चाईबासा उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार पर काफी रूपये खा जाने का आरोप लगाया गया है. इस सबंध में किरीबुरू थाना प्रभारी संतोष गुप्ता से पूछे जाने पर बताया गया की मुझे करीब सवा आठ बजे सूचना मिली कि मृतक हरिशंकर प्रसाद ने अपने घर में फांसी लगा ली है. सूचना पाकर मृतक के घर गये और फांसी में झूलता मृतक का शव को उतारा गया, जिसे बाद में अंत्यपरीक्षण के लिए शव को सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया. यह भी बताया गया की मृतक के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट में चाईबासा उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार काफी रूपया खा गया है.







