रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के मेन रोड स्थित मिस्त्री जैनुल और सेल्फ मिस्त्री तसलीम के गोदाम में लगातार दो रातों से चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब 40 से 50 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी गए सामानों में डायनेमो, सेल्फ, रेंच-पाना समेत कई जरूरी उपकरण शामिल हैं. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के मिस्त्रियों और स्थानीय व्यवसायियों में डर और आक्रोश का माहौल है. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार, पहली रात हुई चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी. वहीं दूसरी रात फिर से चोरी होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिससे पुलिस को चोरों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.



