
चाईबासा: इस बार कोविड -19 के प्रभाव को देखते हुए रामेश्वरम शिव मंदिर समिति रामतीर्थ ने मेला नहीं लगेगा. रामतीर्थ मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों और प्रशासन की सामूहिक बैठक कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार कोविड़ के संक्रमण के कारण रामतीर्थ ने लगने वाले मेला नहीं लगेगा. श्रद्धा और भक्ति के साथ स्नान और पूजा पाठ का आयोजन होगा.
इसके लिए लोगों को कोविड- 19 के गाइडलाइन का पूरी तरह अनुपालन करना होगा. सोशल डिस्टेंस,मास्क,सेनिटाइजर आदि की व्यवस्था होगी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने कहा पूजा से संबंधित स्टॉल छोड़ कोई दूसरा दुकान नहीं लगेगी. अनावश्यक भीड़ पर पाबंदी है अगर कोई नियमों को उल्लंधन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी. पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रखेगी. जटिया थाना प्रभारी बासुदेव टोप्पो ने कहा मकर के अवसर पर कतिकोड़ा में भी मेले जा आयोजन नहीं होगा.इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सनात प्रधान, प्रभात प्रधान, उप प्रमुख संजय बारीक, ग्रामीण मुंडा सत्यनारायण राठौर, मुंडा रामजीवन बेहरा, थाना प्रभारी जगन्नाथपुर देवसाय भगत, एएसआई तारक नाथ आदि उपस्थित थे.




