
धालभूमगढ़ : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला न्यूक्लिएज की टीम ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ का दौरा किया. दल ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा मे उपचारित कुष्ठ रोगियों का वेलिडेशन किया. वहां पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो ने 30 जनवरी 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विश्व कुष्ठ दिवस मनाने और स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के बारे मे भी बताया. हर वर्ष की भांति यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक पूरे जिले मे चलाया जाएगा.
इसके बाद जिला न्यूक्लियस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ का दौरा किया और मरीजों का वेलिडेशन कर दवा वितरण किया गया. उसके बाद पंचायत समिति सदस्य-धालभूमगढ़ रत्ना मिश्रा के साथ मिलकर कुष्ठ रोगियों के उपचार, दवाई वितरण, पुनर्वास और कुष्ठ रोग के बारे मे जनमानस तक प्रचार-प्रसार उपलब्ध कराने आदि को लेकर चर्चा की गई. डेमियन फाउंडेशन के सीएसडब्ल्यू दुर्योधन बागती के द्वारा उन्हें सेल्फ केयर की भी जानकारी दी गई. उन्हें गर्म चीजों को हाथों से ना पकड़ने और ठंड मे आग सेकने मे सावधानी बरतने की बात कही. इस अवसर पर श्यामा महापात्रा, पवन कुमार,एमपीडब्ल्यू चंदन मन्ना, घनश्याम बारिक,निरंजन महतो,मो.इकबाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी मौजूद थे.




