
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के आलोक में रविवार को गुवा थानान्तर्गत रोवाम गाँव के फुटबॉल मैदान में शांति समिति की बैठक अनुमण्डल पदाधिकारी सदर चाईबासा अमर कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में टोटो थानान्तर्गत बुडूं एवं अगरवां के ग्रामिणों के बीच पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के समाधान हेतू आयोजित की गयी. उक्त बैठक में वन विभाग के पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा रेंजर गुवा प्रक्षेत्र एके श्रीपाठी, रेंजर कोल्हान प्रक्षेत्र , डॉ हीरालाल रवि, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू, प्रदीप उराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर, शिवपूजन बहेलिया, पुलिस निरीक्षक किरीबुरू अंचल देवराम भगत , अंचलाधिकारी टोंटो , रविराज सिंह अंचलाधिकारी मनोहरपुर , राकेश रंजन सिंह , थाना प्रभारी गुवा , राकेश खवास थाना प्रभारी टोंटो , तुफैल खॉ , थाना प्रभारी छोटानागरा सहित अन्य लोग उपस्थित हुए । ग्रामिणों में बुडू , अगरवां , रोवाम , घाटकुड़ी , कसिया पेचा आदि गॉवों के करीब 200 – 250 ग्रामीण उपस्थित हुए ।

उपस्थित ग्रामीणों में से बुन्डू एवं अगरवां के ग्रामीणों द्वारा जमीन विवाद के संबंध में विस्तार से बैठक में जानकारी दी गयी । बुडूं के ग्रामीण मुण्डा , मुखिया पति जगजीवन केराई सहित अन्य ग्रामिणों द्वारा बताया गया कि 1978 से ये जंगल झाड़ी साफ कर रहने व खेती लायक जमीन बनाकर इस पर दखल कब्जा हेतु लगातार आंदोलन करते रहे है एवं तब से जमीन पर दखल कब्जा रहा है । जिस जमीन पर बुन्डू के ग्रामीण जंगल झाड़ी काटकर जमीन समतल कर जोत – कोड़ कर रहे है उसी जमीन पर अगरवां के ग्रामीण भी कब्जा कर जोत – कोड़ कर रहे है । दोनो गाँव द्वारा एकही जमीन पर दखल दावा किये जाने पर दोनो गॉव के ग्रामिणों के बीच विवाद प्रारम्भ हुआ । बुन्डू के ग्रामीण जिस जमीन पर दखल का दावा कर रहे है उसी जमीन पर अगरवां के ग्रामीण भी दखल का दावा करने लगे ।

उक्त जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा घर भी बनाया गया है । जमीन विवाद के कारण आपसी कटुता बढ़ती चली गयी एवं वर्ष 2014 में अगरवां के 03 ( तीनो ग्रामिणों की हत्या बुन्डू के ग्रामिणों के द्वारा कर दी गयी थी जिससे बुन्डू के कई लोग वर्तमान में जेल में बंद है । उसके बाद से अब तक यथावत स्थिति बनी रही परन्तु किसी प्रकार का झगड़ा – विवाद नहीं देखा गया लेकिन हाल के दिनों में दोनो गॉव के ग्रामिणों द्वारा जमीन पर अपनी दखल दावा बनाये रखने के लिए एकजुट होने लगे एवं बैठक बाजी करना शुरू किये जिससे पुनः विवाद की संभावना जतायी जाने लगी । ज्योंहि स्थानीय पुलिस व प्रशासन तथा वन के पदाधिकारी को आसूचना प्राप्त हई दोनो ग्रामिणों के बीच जमीन विवाद के समाधान हेतु एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पहल की जाने लगी ।

उल्लेखनीय है कि उक्त विवादित जमीन संरक्षित वन क्षेत्र में आता है । इस संबंध में बैठक में उपस्थित वन के पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद सिन्हा , रेंजर गवा प्रक्षेत्र द्वारा जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि बुन्डू एवं अगरवां के ग्रामीण संरक्षित वन भूमि पर दखल दावा कर रहे है जिसका कानूनी दायरे मे समाधान करने हेतु पहल की जा रही है । परन्तु वर्तमान परिस्थिति में दोनों ग्रामिणों के बीच के विवाद का स्थायी समाधान होने तक शांति व्यवस्था कायम रखना आवश्यक है । वर्षों से चले आ रहे दोनो गाँवों के बीच जमीन विवाद के समाधान हेतु उपस्थित ग्रामिणों से राय ली गयी एवं बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं ग्रामिणों द्वारा आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि बुन्डू एवं अगरवा गाँव के 06 – 06 ग्रामीण एवं पदाधिकायिों की तरफ से 06 व्यक्ति सहित कल 18 सदस्यों की समिति का गठन किया जाय एवं यह समिति विवाद के विभिन्न पहलओं पर जॉच पडताड करने के उपरांत एक माह के भीतर उक्त विवाद का समाधान हेत प्रतिवेदन / सिफारिश वरीय पदाधिकारी के समक्ष समर्पित करेंगें तत्पश्चात् नियमानुसार अग्रेतर निर्णय लिया जायेगा ।

सर्व सम्मति से जिन लोगों का नाम तय किया गया है उनमें श्री देवराम भगत , अंचलाधिकारी टोटो अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में बन्दू गाँव के 06 ग्रामिण , अगरवां गाँव के 06 ग्रामिण एवं 06 पदाधिकारी समिति के सदस्य चयनित किये गये है।समिति के सभी सदस्य / पदाधिकारी पदाधिकारी के तरफ से सदस्य : देवराम भगत , अंचलाधिकारी टोन्टो ( अध्यक्ष ), कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा , वनक्षेत्र पदाधिकारी गुवा । प्रदीप उरांव , अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी , जगन्नाथपुर,. राकेश रंजन सिंह , थाना प्रभारी गुवा, राकेश खावाश , थाना प्रभारी टोन्टो रविन्द्र शुक्ला , राजस्व उपनिरीक्षक बुन्डू, मन्तानु महतो , अंचल अमीन । बुन्डू गाँव के 06 ग्रामीण ः. कृष्णा टोपनो , पिता गालू टोपनो ,कृष्ण चंद अंगरिया , पिता स्व० सिद्धेश अंगरिया मारन सिंह अंगरिया , पिता मुची अंगरिया नारका अंगरिया , पिता स्व० माथुरा अंगरिया सोनाराम अंगरिया , पिता स्व0 सिद्वीयू अंगरिया, गुरूचरण अंगरिया , पिता स्व० बागरा अंगरिया अगरवां गाँव के ग्रामीण : काशीनाथ टोपनो , पिता स्व० गुलिया टोपनो , जयराम टोपनो , पिता स्व0 जोटों टोपनो, पिटु टोपनो , पिता स्व० नोरो टोपनो ,रोया सिद्ध , पिता स्व० लेणा सिद्धू , दामोदर टोपनो , पिता उदय टोपनो, दापू टोपनो , पिता बासु टोपनो । उक्त गठित समिति की प्रथम बैठक 06 03 . 20 को निर्धारित की गयी है जिसमें समिति के सदस्य उपस्थित होकर उक्त विवाद के समाधान हेतु विचार विमर्श कर अपने कार्य प्रारम्भ करेगी । बैठक में उपस्थित बुन्डू व अगरवां के ग्रामीणों द्वारा यह आवश्वासन दिया गया कि वे दोनो आपस में मिलकर रहेगें , किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न नहीं करेगें , भाईचारा कायम रखेगें एवं समिति के जॉच में सहयोग करेगें । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों की पहल से दोनों गाँव के ग्रामीण आपस में हाथ मिलाये एवं गले मिले तथा किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रखने का आश्वासन दिये । सर्वसम्मति से गठित समिति रोवाम में पुनः बैठक आयोजित कर जॉच की कार्यवाही प्रारम्भ कर एक माह के भीतर जाँच समाप्ति के उपरांत उपायुक्त प० सिंहभूम चाईबासा एवं पुलिस अधीक्षक , प० सिंहभूम चाईबासा को अपना प्रतिवेदन समर्पित करेगी ।




