
चाईबासा : 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रहा वहीं अतिनक्सल प्रभावित लोढ़ाई क्षेत्र में पीएलएफआई नक्सलियों की चहल कदमी होने की सूचना चाईबासा पुलिस को मिली थी. इसी सूचना को पाकर शनिवार को लोढ़ाई क्षेत्र में चाईबासा पुलास व सीअआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. उग्रवादियों की गतिविधि के संबंध में प्राप्त सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस एवं सीआरपीएफ-60 बटालियन एल्फा कम्पनी के द्वारा लोढ़ाई क्षेत्र में चेकनाका लगाया गया. चेकनाका ड्युटी के क्रम में वाहनों के सघन चैकिंग के दौरान बाइक छोड़ कर भागने के प्रयास में चार ( 04 ) पीएलएफआई उग्रवादियों को पकड़ा गया.

पकड़े गये उग्रवादियों ने अपना नाम सोमनाथ सांडिल उम्र करीब 20 वर्ष लेपा थाना गुदड़ी ( लोढ़ाई ओपी) जिला पश्चिम सिंहभूम, संतोष कुमार मुर्मु उम्र करीब 35 वर्ष, अर्जुनपुर थाना सोनुवा, जिला पश्चिम सिंहभूम, पांडे होनहागा उम्र करीब 23 वर्ष, भूतनासा थाना-सोनुवा, पश्चिम सिंहभूम, महादेव गोप, उम्र करीब 19 वर्ष, लेपा थाना-गुदड़ी ( लोढ़ाई ओपी) जिला पश्चिम सिंहभूम , बताया. तलाशी के दौरान उग्रवादियों से 02 ( दो ) देशी पिस्तौल , 02 ( दो ) मैगजीन , 7.65 केएफ के 10 जिंदा कारतूस , 02 ( दो) मोटर साइकिल , 04 ( चार ) मोबाईल एवं पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए धमकी भरे 16 पर्चे एवं अन्य सामान बरामद हुए . इस संबंध में गुदड़ी थाना में भारतीय दण्ड संहिता , शस्त्र अधिनियम , सी 0 एल 0 ए 0 एक्ट , यू 0 ए 0 पी 0 एक्ट के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. चारो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.






