जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को एसआइआर के नियम से अवगत कराया गया. ज्ञात हो कि चुनाव आयोग द्वारा सरकार के आदेशानुसार सभी राज्यों में प्रत्येक नागरिकों को अपने प्रतिरूप और अमान्य दस्तावेजों को रद्द कर नए मान्य दस्तावेजों को बनाना है. इसका उद्देश्य केवल पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना है. (नीचे भी पढ़ें)
निर्वाचन आयोग ने 12 बिंदु दिए हैं, जिसके अनुसार नए और अमान्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका मीना गुप्ता ने बच्चों को सभी नियमों से अवगत कराया. शिक्षकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.







