जमशेदपुरः जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया. देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस को प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के सीनियर शिक्षक चंद्रकांत त्रिपाठी ने अपने भाषण द्वारा खेल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और यह बतलाया कि मेजर ध्यानचंद ने 12 वर्षों तक हॉकी के क्षेत्र में अपने देश की सेवा की. आज विभिन्न वर्ग के बच्चों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेकर इस दिवस को सफल बनाया.(नीचे भी पढ़े)
विभिन्न खेलों में रूमाल चोर, इन आउट, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट,वॉलीबॉल और हॉकी थे. बच्चों ने हर खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का मुख्य उद्देश्य है खेल के माध्यम से एक शांतिपूर्ण और एकता से जुड़े समाज का निर्माण करना है. कार्यक्रम में प्राचार्य राजीव रंजन ने भी बच्चों को बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत तो बनता ही है ,साथ ही टीम भावना और अनुशासन का भी विकास करता है.



