जमशेदपुर : एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) ने हाल ही में हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) के सीपीओ गौरव शर्मा के साथ वर्ता का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का संचालन एक्सएलआरआई के कृष्णा कश्यप और ओइंद्रिला मुखर्जी ने किया और संगठनात्मक गतिशीलता के लगातार विकसित हो रहे परिदृश्य पर गहराई से प्रकाश डाला. कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा कश्यप के उद्घाटन भाषण और जीएसटी सदस्य के अभिनंदन के साथ हुई. श्री शर्मा ने कई विषयों पर चर्चा की, पर सबसे पहले उन्होंने सेल्स टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन के साथ किया. उन्होंने उद्दमी के रूप में पेय उद्योग के सामने आने वाली अनूठे चुनौतियों पर प्रकाश डाला. जहां कंज्यूम के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए चुनौती को स्वीकार करना होता है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एचसीसीबी के प्रक्रिया-उन्मुख उपाय हर समय बाजारों में अपने उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने विविधता, समानता और समावेशन को अपनाने के महत्व पर भी जोर दिया. इसमें व्यक्ति की राय भी जरूरी है. उन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रति एचसीसीबी की प्रतिबद्धता, समुदाय को वापस देने के महत्व और एक स्थायी भविष्य बनाने के बारे में भी बात की है. उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामुदायिक विकास सहित एचसीसीबी द्वारा की गई विभिन्न सीएसआर पहलों के बारे में बताया. श्री शर्मा ने टिकाऊ और समावेशी भविष्य बनाने के लिए कंपनी के समर्पण पर भी जोर दिया जो न केवल उनके मूल मूल्यों के साथ संरेखित है बल्कि उनके संपूर्ण हितधारक समूह के लिए भी उपयुक्त है. इस सत्र में छात्रों के साथ प्रश्न-उत्तर का सेसन भी था. जिसमें छात्रों ने कई सवाल पूछे. वहीं कार्यक्रम के अंत में एचसीसीबी के दृष्टिकोण और डीएनए कंपनी की 26 साल पुरानी विरासत और यह कैसे एक आशाजनक भविष्य के लिए अपना रास्ता तैयार कर रही है इस पर जोर देते हुए समापन हुआ.




