
शार्प भारत–SHARP BHARAT
जमशेदपुर : रांची से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को जमशेदपुर में भी एक समारोह के दौरान हरी झंडी दिखायी गयी. गुरुवार को इसी ट्रेन को रांची स्टेशन पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखायी गयी थी. इसको टाटानगर रेलवे स्टेशन से रांची के लिए हरी झंडी दिखायी गयी. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत भाजपा के अन्य नेतागण मौजूद थे. इस दौरान टाटानगर से रांची की यात्रा करने वालों को काफी आसानी हुई. हालांकि, यह ट्रेन पहली बार हरी झंडी दिखने के बाद खाली ही गयी. एक भी यात्री इस पर सवार नहीं थे. रांची से टाटानगर के बीच चलने वाली इस ट्रेन की यात्रा पांच घंटे में पूरी होने जा रही है.







