
उप विकास आयुक्त को प्राप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं चक्रधरपुर थाना प्रभारी के सतर्कता पर हुई गिरफ्तारी
संतोष वर्मा
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर में सर्व शिक्षा एजुकेशन अभियान झारखंड सरकार प्रतिभा खोज परीक्षा के नाम पर अवैध उगाही करने वाले जालसाज व्यक्ति अविलेख महतो को चक्रधरपुर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी की संयुक्त टीम के द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।इस संबंध में उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सर्व शिक्षा एजुकेशन अभियान के नाम से संस्था बना कर लोगों को ठगने का कार्य किया जा रहा था इन लोगों के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को छात्रवृत्ति देने के नाम पर सामान्य वर्ग के लोगों से ₹145 एवं sc-st वर्ग के लोगों से ₹115 लिया जा रहा था।सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा जिला पुलिस एवं चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी की सतर्कता से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीडीसी ने बताया कि प्रशासन के द्वारा इस संबंध में गहन जांच करने के प्रयास में पूछताछ क्रम में यह ज्ञात हुआ कि उनका एक एनजीओ जो कि रांची में स्थित है और पैसा वहां जमा होता है।इस संबंध में विभागीय स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि इसके द्वारा फर्जी तरीके से झारखंड सरकार के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह प्रयास है कि पूरे मामले से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।







