
Jamshedpur : जुगसलाई स्थित डिकॉस्टा मेंशन के पास गुरुवार को जुगसलाई नगरपालिका ने प्लास्टिक लदे 407 ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के नेतृत्व में की गयी। ट्रक को जब्त कार जुगसलाई नगरपालिका ले जाया गया है, जहां मामले की जांच की जा रही है। जगदीश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि डिकॉस्टा मेंशन के पास ट्रक पर प्लास्टिक लदा हुआ है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ट्रक से 14 बोरा प्लास्टिक जब्त किया गया है। फिलहाल प्लास्टिक किसका है, यह जांच की जा रही है।







