जमशेदपुर : जमशेदपुर के बीचोबीच पॉश इलाका में अजीबोगरीब हादसा हुआ. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जेआरडी स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार सवार चार युवक घायल हो गए.

घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल लाया गया. घायलों में कदमा निवासी अरुण नामता, शैलेश कुमार, अमित कुमार और रवि कुमार शामिल है. जिसमें शैलेश को ज्यादा चोट आई हैं. घटना के संबंध में अरुण नामता ने बताया कि कार वह चला रहा था वे लोग साकची से घूम कर वापस कदमा जा रहे थे जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास कार का स्टेरिंग अचानक से लॉक हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से जा टकराते हुए पोल से जा टकराई.







