
जमशेदपुर : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ गांव के श्री श्री हनुमान वाटिका मंदिर में गुरुवार दोपहर दो बजे चोरी करने घुसे युवक को रोकने गए मंदिर के अध्यक्ष परिमल सिंह पर चोर ने चाकू से वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गया. इधर परिमल सिंह को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया था. स्थिती खराब होने के बाद उन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिमल के पेट में चोट आई है. वहीं पुलिस ने चोर की पहचान धलभुमगढ़ के पलास पंचायत निवासी श्याम चरण हांसदा के रुप में की है. पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिती ठीक नहीं है. घटना के संबंध में घायल परिमल ने बताया कि वे अपने एक साथी के साथ धालभूमगढ़ स्टेशन में चाय पी रहे थे, इतने में गांव का एक युवक आया और मंदिर में चोरी होने की जानकारी दी. जब वे मंदिर में गए तो देखा की एक चोर मंदिर के कुछ समानों को गमछी में बांध रहा है. उन्होने चोर को पकड़ा और पीटाई कर दी. इतने में आस-पास के लोग भी आ गए. सभी उसे पकड़ने के लिए उसकी ओर बढ़ ही रहे थे कि उसने अपने पास रखा एक चाकू निकाला और वार कर फरार हो गया.






