
Chakuliya : चाकुलिया के पुराना कस्तूरबा विधालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विज्ञानिक गंदरा मांडी उपस्थित थे. श्री मांडी ने चौपाल का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषक वैज्ञानिक पद्धति से खेती कार्य करें, इससे खेत की उर्वरा शक्ति बनी रहती है. चौपाल में किसानों को हर मौसम में की जाने वाली फसल की तैयारी कैसे करे इसपर विस्तार पूर्वक जानकारी दी.कहा की खेती के लिए भूमी में नमी होना अति आवश्यक है. खेती के दौरान फसल की सिंचाई समय पर करना चाहिए ईससे फसल अच्छी होती है.

उन्होंने कहा कि खेती को लाभदायक करने के लिए ग्रूप में खेती कार्य करे. ग्रुप में खेती करने से खर्च का बोझ भी कम होगा. कहा कि खेती को लाभदायक और कृषक के उत्थान के लिए सरकार कई योजनाएं पारित की है. किसान उन योजनाओं का लाभ लेकर लाभान्वित हो. मौके पर प्रखंड के प्रभारी कृषि पदाधिकारी देव कुमार, अभय कुमार, बीटीएम बौद्धादित्य हांसदा, एटीएम हिरणमय महतो, किसान मित्र मनोरंजन महतो, पवन सिंह, वासुदेव महतो, ममता महतो, राजू सरकार, जनसेवक सिंकदर कारुवा, ललित शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.







