
Chakradharpur : चक्रधरपुर शहर के पवन चौक रक शुक्रवार को शहीद पत्रकार पवन शर्मा का 30वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद पत्रकार स्वर्गीय पवन शर्मा की तस्वीर में फूल-माला पहनाकर व अगरबत्ती जला कर उन्हें सलामी दी गई. इस अवसर पर स्वर्गीय पत्रकार पवन शर्मा के पिता तनसुख राय शर्मा को पत्रकारों द्वारा व आजसू पार्टी के प्रत्याशी रामलाल मुंडा के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस बीच पत्रकारों ने शहीद पत्रकार पवन शर्मा का पवन चौक में मूर्ति स्थापित करने की नगर परिषद के नगर अध्यक्ष कृष्णदेव शाह से मांग की. वहीं नगर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पत्रकारों की मांग पूरी की जाएगी. सभा में पत्रकार जर्रार अहमद, जितेंद्र, प्रताप प्रमाणिक, साजिद हुसैन, रवि महंती, छोटू मोदक, बबलू मंडल, राहुल, जय कुमार, राम गोपाल जेना, नगर अध्यक्ष कृष्ण देव शाह, सुरेश साव, आजसू पार्टी प्रत्याशी राम लाल मुंडा, आजसू के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सखावत हुसैन, कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह सामाड, समाजसेवी प्रदीप उर्फ पुच्चू भगोरिया, शहर के समाजसेवी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.







