Chakuliya : चाकुलिया बाजार में विगत 10-15 दिनों से एक अज्ञात विक्षिप्त महिला बाजार में घूम रही थी. उक्त महिला अक्सर रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्धनग्न अवस्था में रहती थी. उसे देखकर कुछ ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया पहुंचाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ रंजित मुर्मू ने महिला की जांच की. पाया कि महिला विक्षिप्त है. उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची मेंटल हॉस्पिटल भेजवाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि की महिला दिमागी हालत ठीक नहीं है. यहां उसका इलाज संभव नहीं है. अस्पताल में महिला को खाना खिला कर इलाज के लिए रांची भेजा गया.






