
जमशेदपुर : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (यूसिल) की तुरामडीह इकाई में शनिवार को इंटक की पूर्वी सिंहभूम इकाई का गठन किया गया. इसमें जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महासचिव सह इंटक के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बिरबल सिंह ने कमेटी में पदाधिकारियों का मनोनयन किया. इस दौरान एक बैठक भी हुई, जिसमें यूसिल में बोनस, कैंटीन एवं सामुदायिक केंद्र के विषय में चर्चा की गयी. बैठक में नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा यूसिल जेएलयू इंटक के कार्यकारिणी सदस्य गुना गुइयां, रोहित लुगुन, रंजीत गुइया, मधु गुइया, संजय हांसदा, भीमसेन हांसदा व अन्य उपस्थित थे. नवगठित कमेटी में विभिन्न पदों पर जिनका मनोनयन किया गया है, उनमें अमर माझी महामंत्री, मरीयम दास व जेएन मार्डी उपाध्यक्ष, छोटू माझी व केके कुशवाहा सचिव, बिनोद कुमार कोषाध्यक्ष, गोविंदा सुखलाल होनहागा प्रखंड अध्यक्ष (जमशेदपुर) तथा प्रेम कुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष बनाये गये हैं.






