
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के सहारा सिटी के पुराना बिटा बिल्डिंग के पांचवें मंजिल से गिरने से 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. यह संभावना जतायी जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. वैसे कई लोग इसको दुर्घटना भी बता रहे है. वह उसी फ्लैट में रहने वाले मोहित घोष का बेटा अमित घोष है, जो साकची के टैगोर स्कूल के 12वीं का छात्र था. वह 12वीं की परीक्षा पास कर चुका है. बताया जाता है कि वह अपने फ्लैट के ही छत पर गया. छत पर जाकर वह क्या किया, मालूम नहीं चला, लेकिन बाद में अचानक से उसके गिरने की आवाज आयी. घटना दोपहर करीब तीन बजे की है. सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के लोग किशोर को लेकर सीधे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गयी. वह इकलौता बेटा था. उसकी एक बहन भी है. इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरा परिवार सदमा में है. घटना की सूचना पाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह भी परिवार से मिलने पहुंचे और सबको ढांढस बंधाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना है, दुर्घटना है या आत्महत्या, यह पुलिस के अनुसंधान में ही साफ हो पायेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

विजया गार्डन में दस तल्ले से कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या, पत्नी और बच्चों से रहता था अलग
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन 7 फेज परिसर के 74 नंबर ब्लॉक केदारनाथ के चौथे तल्ले से एक व्यक्ति की कूदने से मौत हो गयी थी, उसकी पहचान बाद में हुई. वह 40 वर्षीय अभिजीत मजूमदार है, जिसने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार तड़के 5 बजे की है. इधर स्थानीय लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के छोटे भाई अभिषेक मजूमदार के अनुसार अभिजीत की शादी 2004 में हुई थी, उसकी एक 12 साल की बेटी भी है. पत्नी टाटा मोटर्स में काम करती है. दोनो के बीच विवाद के बाद पत्नी अपनी 12 साल को बेटी को लेकर फरवरी 2021 में अलग होकर रहने लगी. अभिजीत अकेला ही रहता था. उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व मां का देहांत हुआ था. उसके बाद से फोन में ही बात होती थी. आज सुबह सुरक्षाकर्मियों से पता चला कि उसका भाई फ्लैट के नीचे मृत पड़ा है. पुलिस इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है.






