
जमशेदपुर : टाटा स्टील के वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने पुरी में कर्मचारियों के लिए नये गेस्ट हाऊस की बुकिंग शुरू कर दी है. इसके लिए बेहतर सुविधाएं शुरू की गयी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने दौरा किया था, जिसके बाद पुरी गेस्ट हाऊस को फाइनल कर दिया गया है. इसके तहत वीपी एचआरएम ने यह आदेश जारी किया है कि 16 जनवरी 2022 से इसकी बुकिंग शुरू हो जायेगी. इसके तहत होटल एंपायर में 1070 रुपये एक रात, होटल गार्डेन बीच रिसोर्ट में 420 रुपये एक रात और होटल गार्डेन रिसोर्ट 220 रुपये एक रात के लिए बुकिंग शुरू की गयी है. इसके लिए 16 नवंबर 2021 से बुकिंग शुरू हो गयी है. इसके लिए लोग बुकिंग कर सकते है. बुकिंग 16 नवंबर से शुरू होगी, जिसके बाद 16 जनवरी 2022 से यह रुम मिलेगा.




