
जमशेदपुर : मोतियाबिन्द से जूझ रहे एक ही पीढ़ी के तीन बच्चों को अंधेरी दुनिया से बाहर निकालने का जो बीड़ा रेड क्रॉस ने उठाया, उस कड़ी में इस परिवार की दूसरी सदस्य शिवानी के दोनों आंखों का ऑपरेशन होते ही अब उसके जीवन में पूरी रौशनी होगी। 15 दिन पूर्व ही दोनें आंखों से लाचार इस बच्ची के एक आंख का ऑपरेशन हुआ था, जिससे उसके जीवन में उजाले की वापसी हुई थी। रविवार को उसकी दूसरी आंख का ऑपरेशन होने के साथ उसकी दुनिया में पूरी रौशनी वापस लाने का काम रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की चिकित्सीय टीम द्वारा सम्पन्न हुआ। जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह तथा डॉ जेएस बेदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक बच्ची का ऑपरेशन सम्पन्न हुआ। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने बताया कि इस परिवार के सबसे छोटे सदस्य रघुराज कर्मकार के एक आंख का ऑपरेशन 22 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ, जिससे वह अब वह देख रहा है, उसके दूसरे आंख का ऑपरेशन 12 जनवरी को होगा, जिसके साथ ही रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस परिवार के अंधापन को दूर करने की मुहिम अपने अंजाम तक पहुंचेगी। ज्ञातव्य हो कि सोनारी निवासी हरकु कर्मकार के तीन बच्चे जन्म से ही मोतियाबिन्द ग्रस्त थें, जिनमें राकेश कर्मकार तथा शिवानी कर्मकार के दोनों आंखों का ऑपरेशन हो गया, अब रघु राज कर्मकार के एक आंख का ऑपरेशन 12 जनवरी को होगा।







