
जमशेदपुर : टाटा स्टील के आई ब्लास्ट फर्नेस की दो टीम कास्ट हाउस व बीएफ-2 को बनारस में आयोजित नेशनल कन्वेंशनल क्वालिटी कांसेप्ट की प्रतियोगिता में पार एक्सीलेंस का अवार्ड प्राप्त हुआ है। आई ब्लास्ट फर्नेस के कमेटी मेंबर व टीम के सदस्य संजीव तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से आमंत्रित टीमें हिस्सा लेती हैं। यह क्वालिटी, इम्प्रूवमेंट के क्षेत्र में सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में सबसे पहले टाटा स्टील में कुछ टीम का चयन किया जाता है, फिर टीम जोनल क्षेत्र सीसीक्यूसी में भाग लेती है, जिस टीम को गोल्ड मिलता है वह एनसीक्यूसी में भाग लेती है। कास्ट हाउस टीम में टीम लीडर, संजीव सिन्हा, अनुज पांडेय, संजीव तिवारी, पलाश चौधरी, उदित तिवारी, प्रतीक कुमार और संतोष लाल थे। बीएफ-2 टीम में टीम लीडर हितेश पटेल, सतपाल सिंह, धीरज सिंह, मनीषा शर्मा, दीपक कुमार, अजय सिंह, देव शंकर चौधरी और पी जया कृष्णा थे। इस उपलब्धि के लिए चीफ ऑफ ब्लास्ट फर्नेस पदम पाल तथा 1 ब्लास्ट फर्नेस के चीफ विनीत रंजन त्रिपाठी ने दोनों टीमों को बधाई दी है।







