
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अन्तर्गत आने वाली टिस्को मिल्स कंबाइंड कोआपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (टीएमसीसीसीएस) का चुनाव सम्पन्न हुआ. आमसभा सह चुनाव हुआ. सम्पन्न चुनाव में एचएसएम के चीफ विनित शाह निर्विरोध चेयरमैन तथा आरएंडडी के सुनील कुमार सिंह निर्विरोध वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए. इसके अलावा 10 कमेटी मेम्बर भी चुने गए. बताते चलें कि टिस्को मिल्स कंबाइंड को-आपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के लगभग 1200 सदस्य हैं. निर्वाचन पदाधिकारी अंजनी सिंह की देखरेख में इसका समापन हुआ. (नीचे पूरी खबर देखें)

इसके अलावा चुने गये लोगों में राजन पांडेय, नितेश कुमार, बिपुल कुमार सिंह, संतोष कुमार मोहंती, कुंतला बंधोपाध्याय, आलोक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, अविजीत, मुरतीकांत मोहंती शामिल है. इस दौरान सचिव सह कोषाध्यक्ष पीएन चाकि ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

टीएसडीपीएल के तीन प्लांट से एक विजयी, एनएस ग्रेड कर्मचारी ने सीटिंग सदस्य को हराया
चुनाव में एनएस ग्रेड के कर्मचारी के सीटिंग सदस्य आरके मिश्रा को चुनाव में हरा दिया जबकि टीएसडीपीएल कद तीनो प्लांट से अकेले बिपुल कुमार सिंह विजयी रहे.




