
जमशेदपुर : टाटा स्टील के पावर प्लांट में आयी खराबी के बाद से पावर प्लांट से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. बिजली की आपूर्ति ठप होने से जमशेदपुर के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया है. खासतौर पर साकची के कई इलाके, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टुइलाडूंगरी, नीलडीह, बिष्टुपुर के कुछ हिस्से समेत कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो चुकी है. इसको दुरुस्त करने के लिए कोशिश से तेज की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्टील के भीतर पावर प्लांट में गड़बड़ी हुई, जिसके बाद बिजली की आपूर्ति ठप हो गई. हालांकि, जमशेदपुर में बिजली की आपूर्ति डीवीसी और टाटा स्टील के आंतरिक श्रोत के जरिए होती है. बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनारी, कदमा समेत कई अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य रही लेकिन जमशेदपुर के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित है. इस बारे में टाटा स्टील की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. वहीं टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज की ओर से कहा गया है कि बिजली सप्लाई पर असर हुआ है पर कारण क्या है ये नही बताया जा सकता है. इसका असर आदित्यपूर क्षेत्र में भी देखने को मिला जहां बिजली नही मिली. वहां भी जुस्को (टाटा स्टील यूटिलिटीज) की बिजली है.
टाटा स्टील में उत्पादन प्रभावित नही, ट्यूब अंधेरे में रहा
टाटा स्टील के प्लांट के एक हिस्से में थोड़ी देर के लिए असर हुआ था लेकिन तकनीक के कारण किसी तरह का असर नही हुआ जिस कारण उत्पादन पर इसका असर नही पड़ा. टाटा स्टील के ट्यूब डिवीज़न पर कुछ देर के लिए असर पड़ा है. लेकिन कितना असर हुआ है यह नही पता चल पाया है.




