
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के पूर्व एजीएम (आईआर हेड) के प्रमोद कुमार का टाटा मोटर्स अस्पताल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. रात 2.45 बजे उनकी हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गयी. वे इन दिनों अधिकांश मुम्बई में अपनी पुत्री के साथ ही रहते थे. अभी कुछ दिन पहले ही जमशेदपुर आये थे. वे शहर के ख्याति प्राप्त दिवंगत डॉक्टर प्रभात कुमार के भाई भी थे. उनके परिजनों के शहर पहुंचने के बाद उनका दाह संस्कार होगा. ब्रह्मर्षि विकास मंच ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. गौरतलब है कि 64 वर्षीय प्रमोद कुमार को बेचैनी व पसीना आने के बाद टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उनका पार्थिव शरीर अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. दाह संस्कार कल यानी शनिवार को होगा. अंतिम यात्रा कल शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद उनके आवास घोड़ाबांधा आलोक विहार डुप्लेक्स नंबर 14 से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकलेगी. प्रमोद कुमार टाटा मोटर्स में 38 साल सेवा देने के बाद बतौर एजीएम आईआर हेड अगस्त 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद वे पत्नी चिन्मया विद्यालय की पूर्व शिक्षिका ममता कुमार के साथ बेटी के यहां मुंबई में रह रहे थे. अभी करीब 20 दिन पहले वह शहर लौटे थे. उन्हें वापस 29 दिसंबर को मुंबई जाना था. उनके निधन से टाटा मोटर्स के अधिकारी, कर्मचारी समेत कई संस्थाओं से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया.





