
जमशेदपुर : लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा जमशेदपुर के साकची स्थित होटल केनेलाइट परिसर में जमशेदपुर इकाई का शुभारम्भ किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि जियाडा (पहले आयडा) के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, जी कमल बिट्टु एवं आशुतोष ने भी समारोह में सम्मिलित होकर गरिमा बढ़ायी. जमशेदपुर इकाई में घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा एवं चाकुलिया के करीब सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गीत द्वारा किया गया. प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में बताया कि पूरे भारत में लघु उद्योग भारती कई जिलों में विद्यमान है एवं आज तीस हजार से भी अधिक लघु उद्यमी सदस्यता प्राप्त कर चुके है. (नीचे पूरी खबर देखें)

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) के अलावा भारत सरकार के उद्याग संबंधी लगभग सभी पैनलों में एमएसएमई बोर्ड, आरबीआई क्रेडिट पॉलिसी डीपीएफ एवं इएससीआई बोर्ड आदि में लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व प्राप्त है. झारखण्ड प्रदेश में भी झारखण्ड इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन बोर्ड ईपीएफ की क्षेत्रीय समिति आदि में भी इसके सदस्य शामिल हैं. प्रांतीय उपाध्यक्ष रूपेश कतरियार ने समारोह में उपस्थित सभी नए सदस्यों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया. अपने संबोधन में नए सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए उद्योग संबंधी सभी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया. उपायुक्त सुरज कुमार ने अपने संबोधन में नए सदस्यों को बधाई देते हुए उद्यम संबंधी किसी भी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. (नीचे पूरी खबर देखें)

साथ ही ग्रामीण रोजगार एवं आदिवासी युवक-युवतियों के स्वरोजगार हेतु उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया. क्षेत्रीय निदेशक जिवाडा प्रेम रंजन ने जियाडा अधिकार क्षेत्र में कोल्हान के सभी उद्यमियों के समस्याओं के निवारण हेतु सहयोग का आश्वासन दिया एवं जियाडा के सहयोग से उद्योग संबंधी सकारात्मक गतिविधियों में पहल करने का आह्वान किया. प्रांतीय सम्पर्क पदाधिकारी राजीव कमल बिट्टू ने लघु उद्योग भारती के इस नए पहल की सराहना करते हुए झारखण्ड प्रदेश के अन्य जिलों में भी सदस्यता विस्तार, एवं इकाईयों की स्थापना हेतु प्रोत्साहित किया. अपने मार्गदर्शन में भारतीय अर्थ सस्कृति की परम्परा की चर्चा की तथा पूरे समाज को साथ लेकर चलने हेतु संकल्पित होने को कहा. (नीचे पूरी खबर देखें)

विभाग प्रचारक आशुतोष ने व्यापक राष्ट्रीय संदर्भों में लघु उद्योग भारती के महती भूमिका को चिन्हित किया एवं लघु उद्योग भारती, जमशेदपुर इकाई के नये पदाधिकारियों की जिसमें अध्यक्ष अमलेश झा, सचिव राजेश्वर जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष पंकज कुमार झा को मनोनित किया गया. नव मनोनीत अध्यक्ष अमलेश झा ने सभी नए सदस्यों को एकजुट होने तथा उद्योग हित में सामूहिक प्रयास को महत्ता पर जोर दिया. बधाई संदेश देते हुए प्रांतीय महामंत्री विजय कुमार छापाड़िया ने नए इकाई को सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने अधिक से अधिक उद्यमियों को सदस्यता प्रदान करने तथा उद्योगों से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों को प्रांतीय इकाई द्वारा झारखण्ड सरकार संबंधित विभागों से समाधान हेतु प्रयास करने की वचनबद्धता दुहराई. इस समारोह में एके श्रीवास्तव, नंद कुमार सिंह, अरूण कुमार तिवारी, भगवान झा, लक्ष्मण राय, विजय मिश्र, इन्द्रदेव प्रसाद, डॉ महावीर राम, मुनीलाल महतो, अखिलेश्वर नारायण राय, शम्भु नाथ जायवाल, समीर सिंह, उत्तम चौधरी, संदीप मिश्र, उदय सिंह, बलवन्त सिंह बंसल, सरोज कान्त झा, मनोज कुमार, नीरज मिश्र, राकेश कुमार सिंह, रमन सिंह, पंकज कुमार, विशाल लोधा, अनिल अग्रवाल, मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे.






