जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत रूपनगर चौक के पास पासवान गिरोह के सदस्य रोहित पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में एक स्थानीय महिला प्रमिला देवी को भी गोली लगी है. गोली प्रमिला के हथेली छेदते हुए निकल गई. इधर सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वेटर 1 बीरेंद्र राम और थाना प्रभारी अंजनी कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. मौके पर क्यूआरटी को भी लगाया गया है. (नीचे पूरी खबर देखे)
घटना की जानकारी देते हुए रोहित के साथी राज सिंह ने बताया कि वे लोग उलीयान से उसके साथी रोहित सिंह की बर्थडे पार्टी मनाकर वापस घर आ रहे थे. रोहित बाइक पर गुड्डू गोस्वामी के साथ बैठा था. दोनो अकेले जा रहे थे. रूपनगर के पास उन्होंने देखा कि खोडू, करन दत्ता और विशाल दत्ता के साथ अन्य युवक रोहित पर पत्थर से हमला कर रहे है, सभी फायरिंग भी कर रहे थे. जब वे लोग रोहित को बचाने पहुंचे तो सभी मौके से फरार हो गए. (नीचे पूरी खबर देखे)

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी पर पुलिस ने रोहित को काफी देर तक अस्पताल नही पहुंचाया. टीएमएच ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर घायल प्रमिला देवी ने बताया कि उसके घर के बाहर फायरिंग हो रही थी. उसे लगा कि घर के बाहर पटाखे फूट रहे है जिससे वह अपने बच्चे को लेने बाहर निकली. इतने में ही उसे गोली लग गई. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि रोहित पासवान की हत्या की गई है पर प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि उसे गोली नही लगी बल्कि उसकी मौत पत्थर से कुचले जाने के कारण हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. (नीचे देखे तस्वीरे)







