
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने ठेका मजदूरों (कांट्रैक्ट लेबर) के रेट को बढ़ा दिया है. नये रेट को हर कंपनियों और सभी स्तर के रोजगार देने वाले को लागू करने को कहा गया है. सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर बहाल कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए यह रेट लागू किया गया है. इसके तहत नये रेट के तहत अनस्किल्ड से लेकर हाइ स्किल्ड लेबर का रेट तय किया गया है. इसके तहत अनस्किल्ड का वेतन अब प्रतिमाह 8571.78 रुपये हो गया है जबकि हाइ-स्किल्ड लेबर को 13675 रुपये 59 पैसे के हिसाब से प्रतिमाह का वेतन होना है. श्रम विभाग के नवनियुक्त सचिव राजीव अरुण एक्का के हस्ताक्षर से यह आदेश 8 जनवरी 2020 को जारी किया गया है. नयी अधिसूचना के तहत सिर्फ मजदूरी का रेट ही बदला गया है. छुट्टी से ल लेकर अन्य तरीके की सुविधाओं को बरकरार रखा गया है. मजदूरों के वेतन में प्रतिमाह 779 रुपये 25 पैसे से लेकर 1243 रुपये 23 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई है.
नया रेट एक नजर में :
मजदूर की श्रेणी-नया रेट (प्रतिमाह)-पुराना रेट (प्रतिमाह)———कितना बढ़ोत्तरी
अनस्किल्ड-8571.78 रुपये————7792.53 रुपये————-779.25 रुपये प्रतिमाह
सेमी-स्किल्ड-8977.47 रुपये————8161.34 रुपये———–816.13 रुपये प्रतिमाह
स्किल्ड——-11935.06 रुपये———–10850.06 रुपये———-1085 रुपये प्रतिमाह
हाइ स्किल्ड—13675.59 रुपये————–12432.36 रुपये——–1243.23 रुपये प्रतिमाह





