
जमशेदपुर : भारी वाहनों के इंजन बनाने वाली टाटा कमिंस कंपनी के जमशेदपुर प्लांट के कर्मियों का बोनस वार्ता आज दूसरी बार दोपहर में कंपनी में हुई. बोनस के इस दूसरी वार्ता में कंपनी प्रबंधन द्वारा प्रोडक्शन डाटा सीट उपलब्ध कराया गया जिसपर गहनता से प्रबंधन ने चर्चा करते हुए डाटा को शेयर किया. साथ ही 3 साल के लिए मैट्रिक्स बनाने की कवायद शुरू हो गई. उत्पादन, लाभ एवं क्वालिटी (बीआइएस) के साथ अन्य विषय भी मैट्रिक्स में जोड़ा जा सकता है. संभव है की बीआइएस यानी गुणवत्ता पर कंपनी नंबर को बढ़ा दे, जबकि यूनियन इसे कम करने के मूड में है. यूनियन का कहना है कि स्थाई कर्मियों के साथ-साथ कई प्रकार के प्रशिक्षु भी कंपनी में कार्य कर रहे हैं जिससे गुणवत्ता का हास हो रहा है. इसका खामियाजा यूनियन के स्थाई कर्मियों को भुगतना पड़ता है. यहां बता दें की फार्मूला आधारित बोनस में इस बार 18.75 प्रतिशत बन रहा है. बावजूद इसके यूनियन ने 20 प्रतिशत बोनस देने की मांग पहली ही बोनस वार्ता में रखी थी. वार्ता में कंपनी के प्लांट हेड मनीष झा, एचआर हेड दीप्ति महेश्वरी यूनियन के स्टेरिंग कमेटी के अरुण कुमार सिंह, एहसान अहमद सिराजी, मनोज कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.


















