
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर से ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 16 मई सोमवार को ब्लॉक क्लोजर होगा. इससे पहले 15 मई को रविवार के दिन साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. 14 मई के कामकाज के बाद कर्मचारी सीधे 17 मई यानी मंगलवार को ड्यूटी करने आयेंगे. इसको लेकर प्लांट हेड विशाल बादशाह के हस्ताक्षर से एक सरकुलर निकाला गया है, जिसमें यह बताया गया है कि क्लोजर का आधा वेतन कर्मचारियों की छुट्टी और आधा वेतन प्रबंधन की ओर से दी जायेगी. जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के दिन काम पर बुलाया जायेगा, उसको लेकर विभागीय प्रमुख की ओर से अलग से नोटिस दिया जायेगा. बुलाने के बावजूद जो कर्मचारी उस दिन काम पर नहीं आयेंगे, उनके लिए यह दिन छुट्टी मान लिया जायेगा. ब्लॉक क्लोजर के दिन या बाद में कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जायेगी. आपको बता दें कि टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के प्रबंधन और यूनियन के बीच 31 जुलाई 2017 को एक समझौता हुआ था, जिसमें ब्लॉक क्लोजर को लेकर यह प्रावधान तय किये गये थे.




