
जमशेदपुर : टिस्को ग्रोथ शॉप में यूनियन के गठन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बीच राकेश्वर पांडेय को काफी मजबूत स्थिति हो गई है. गौरतलब है कि राकेश्वर पांडेय को टिस्को मजदूर यूनियन से यह कहकर उनकी ही यूनियन में महामंत्री रहे शिवलखन सिंह ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था कि राकेश्वर पांडेय रिटायर कर गए है और वे नियमतः यूनियन में बने नही रह सकते है. ऐसे में राकेश्वर पांडेय को बाहर कर शिवलखन सिंह खुद अध्यक्ष बन गए और अपनी कमिटी बना दी. राकेश्वर पांडेय को रविवार को यूनियन के छः पदाधिकारी और दस कमेटी मेम्बर का साथ मिला. इन पदाधिकारी और कमेटी मेम्बर ने राकेश्वर पांडेय को ही अपना नेता माना है. राकेश्वर पांडेय का समर्थन देने वालो में संयुक्त सचिव दिनेश उपाध्याय, कमिटी मेंबर कौशल कुमार, रंजन मिश्रा, प्रभुनाथ कर्ण, मिंटू पात्रा समेत अन्य मौजूद थे. इन सारे लोगों ने राकेश्वर पांडेय को ही अपना यूनियन का अध्यक्ष माना.







