• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 23, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Cii-young-indians-सीआईआई यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर के नये अध्यक्ष होंगे प्रतीक अग्रवाल, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा, टाटा स्टील के वीपी संजीव पॉल ने कहा-जलवायु परिवर्तन से निबटने में युवाओं की अहम भूमिका

प्रतीक अग्रवाल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के वीपी (सेफ्टी) और सीआईआई ईस्टर्न रीजनल काउंसिल के चेयरमैन संजीव पॉल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन दुनिया के अस्तित्व के लिए खतरा बना हुआ है. आज पूरी मानव जाति के सामने यह बहुत बड़ी चुनौती है. मैं इसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बोल रहा हूं. औद्योगीकरण के बाद हमारे वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा में घातकीय (एक्सपोनेंशियल) बढ़ोतरी हुई है. पॉल शुक्रवार शाम को आदित्यपुर के एक होटल में आयोजित सीआईआई यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर के सालाना समारोह को संबोधित कर रहे थे. पॉल ने आगे कहा कि औद्योगीकरण के पहले वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की जो मात्रा थी वह औद्योगीकरण के बाद तेजी से बढ़ी है. उन्होंने बताया कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए कोशिश जारी है. लेकिन इसमें युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

जलवायु परिवर्तन का असर दिखना शुरू
मुख्य अतिथि ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव दुनिया पर दिखना शुरू हो गया है. हाल ही में पाकिस्तान में आई बाढ़ या फिर आस्ट्रेलिया और अन्य देशों के जंगलों में लगी आग इसका प्रमाण है. यही नहीं दुनिया के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे समुद्र का स्तर बढ़ेगा और छोटे द्वीप और विभिन्न देशों के तटीय इलाकों के सामने समुद्र में समा जाने का खतरा उपस्थित हो गया है. जलवायु परिवर्तन के साथ ही जैव विविधता के खतरों की ओर भी उन्होंने इशारा किया और कहा कि कई प्रताजियां विलुप्त होने की स्थिति में है, जो हमारे लिए अच्छी नहीं है. उन्होंने जमशेदपुर चैप्टर द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की और कहा कि उन्हें पहली बार यहां आकर लगा कि जमशेदपुर के युवा भी समाज और देश को बदलने में कुछ कर रहे हैं.

यंग इंडियंस को आंदोलन बनाने पर जोर
सीआईआई यंग इंडियंस के नेशनल वाइस चेयर दिलीप कृष्णा ने यंग इंडियंस को एक आंदोलन बनाने पर जोर दिया और कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में इसका स्ट्रेन्थ बढ़ा है. यह सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभा रहा है. रीजनल चेयर ईस्ट तरंग खुराना ने इसे समाज से जोड़ने पर बल दिया. सीआईआई झारखंड काउंसिल के चेयरमैन तापस साहू ने कहा कि सीआईआई यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर ने लंबा सफर तय किया है. वे इसके पूर्व चेयर रह चुके हैं और भविष्य में भी इस चैप्टर से काफी उम्मीद है. इसके पहले जमशेदपुर चैप्टर के आउटगोइंग चेयर पुलकित झुनझुनवाला ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों के बारे में बताया और वार्षिक रिपोर्ट पेश की. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतीक अग्रवाल होंगे जमशेदपुर चैप्टर के नये अध्यक्ष
नेशनल वाइस चेयर (डेजिग्नेट) विशाल अग्रवाला ने जमशेदपुर चैप्टर की नई टीम की घोषणा की. प्रतीक अग्रवाल को जमशेदपुर चैप्टर का नया चेयर और उदित अग्रवाल को वाइस चेयर बनाया गया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चल रही मीटिंग में तल्खी मैनेजमेंट और यूनियन की बढ़ी, मीटिंग छोड़कर निकल गये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, मैनेजमेंट के अधिकारियों को अध्यक्ष ने कहा – जब बारगेनिंग की बात ही नहीं है तो लाइये प्रस्ताव पर ही साइन कर दिया जाये और फिर निकल गये बाहर
कारपोरेट व यूनियन

June 19, 2026
Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Next Post

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 4th December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Jamshedpur-Hungama : जवाहरनगर के रोड न.-15 में कम छड़ लगा कर बन रही है नाली, स्थानीय लोगों ने काटा बवाल

Jamshedpur-Hungama : जवाहरनगर के रोड न.-15 में कम छड़ लगा कर बन रही है नाली, स्थानीय लोगों ने काटा बवाल

Adityapur : मंत्री बन्ना गुप्ता की मुंहबोली बहन को अपहरण कर जान मारने की धमकी, भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद समेत अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

Adityapur : मंत्री बन्ना गुप्ता की मुंहबोली बहन को अपहरण कर जान मारने की धमकी, भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद समेत अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर की मौत, सड़क पार कर लाइन होटल जाने के दौरान हुआ हादसा

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर की मौत, सड़क पार कर लाइन होटल जाने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित

Jamshedpur youth injured in addict’s attack : साकची में नशेड़ी युवक के हमले में मानगो निवासी जख्मी, पैसे नहीं देने पर नशेड़ी ने नुकीले पत्थर से किया हमला, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News