
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने ‘सुरक्षा प्रथम’ की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया. 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है. टाटा स्टील सेफ्टी डिपार्टमेंट ने टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से आम जनता के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने वालों को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा, जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने की थीम पर वीडियो स्क्रीनिंग की गई. इससे पहले, टाटा स्टाील के हेड सेफ्टी रेल व रोड संजय मिश्रा के नेतृत्व में रोड सेफ्टी स्टीवर्ड्स के साथ सेफ्टी प्रोफेशनल टीम, टीडब्ल्यूयू के पदाधिकारियों, शाहनवाज आलम, संजीव तिवारी, सरोज कुमार सिंह, बैजू पंडित, जय शंकर सिंह, अमोलक सिंह सहित अन्य ने सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने और उल्लंघनकर्ताओं को परामर्श देने के लिए जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, बेल्डीह चर्च ट्रैफिक सिग्नल आदि जैसे विभिन्न स्थानों का दौरा किया. (नीचे भी पढ़ें)

यातायात नियमों का पालन करने वाले, हेलमेट पहनने वाले, पैदल पथ पर चलने वाले, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने वाले लोगों की सराहना की गई और प्रोत्साहन और प्रशंसा के रूप में उन्हें सांकेतिक उपहार दिए गए. सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों की काउंसलिंग की गई, सड़क पर हेडफोन और मोबाइल का उपयोग करने वाले लोगों को भी इससे जुड़े जोखिमों से अवगत कराया गया और उनकी काउंसलिंग की गई. इस पूरे सत्र के दौरान, टाटा स्टील यूआइएसएल की एक मोबाइल सेफ्टी वैन जागरूकता बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा वीडियो का प्रसारण कर रही थी. डिप्टी चीफ मैनेजर, सेफ्टी नरेंद्र मिश्रा, मैनेजर सेफ्टी संतोष पांडे के नेतृत्व में टीएसयूआईएसएल की सुरक्षा टीम ने जमशेदपुर के नागरिकों तक पहुंचकर और सकारात्मक प्रभाव पैदा करके जागरूकता सत्र के संचालन में मदद की.



