जमशेदपुर : टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में पहली बार वहां की अधीकृत यूनियन का चुनाव कराया गया. इसमें काफी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान यूनियन की ओर से लगातार वोटिंग करायी गयी थी, जिसमें कुल 3538 मतदाताओं ने मतदान किया. इसमें से कुल 3134 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 2388 मत अध्यक्ष पद के दावेदार रवींद्र कुमार जामुदा को मिला जबकि दूसरे स्थान पर रहे मनोज कुमार शामल को 750 मत ही मिले. कलिंगानगर प्लांट में पहली बार यूनियन का चुनाव हुआ, जिसमें सिर्फ अध्यक्ष के पद के लिए वोटिंग हुआ. दूसरे पदों के लिए कोई वोटिंग नहीं हुई. अब अध्यक्ष खुद अपनी कमेटी बनायेंगे. नयी कमेटी के चुनाव जीतने पर टाटा वर्कर्स यूनियन के जमशेदपुर प्लांट के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने सभी को बधाई दी है.


