अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो के बालीडीह स्थित लकड़ी गोदाम में शुक्रवार रात आग लग जाने के कारण 15 से 20 लाख रुपये की लकड़ियां जल कर राख हो गयीं. (नीचे भी पढ़ें)
बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. जानकारी के अनुसार शाम को गोदाम के पास रखे कचरे में आग लगाई गयी थी, उसी की आग लकड़ी गोदाम तक जा पहुंची और आग फैलती चली गई. (नीचे भी पढ़ें)
लकड़ी गोदाम में आग लगने की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरत फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी सूचना दी. इसके बाद एक-एक कर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के मालिक कमल कुमार पाण्डेय ने बताया कि 15 से 20 लाख रुपय़े की लकड़ियां जल कर नष्ट हो गयी हैं.



