
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत 68 वर्षीय सुकुमार गोप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे आत्महत्या के पीछे का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है. बताया जाता है कि रोज़ाना सुकुमार गोप शाम को पांच बजे टहलने के लिए घर से निकलते थे, बीते शाम भी वे घर से बाहर गए थे लेकिन वापस घर नही पहुँचे. रात के वक्त घरवालों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया पर वे नही मिले. सुबह होने पर पड़ोस के लोगों ने सुकुमार का शव पास के पेड़ में लटके होने की सूचना घटवालों को दी. घरवालों ने पेड़ से उन्हें फंदे के सहारे लटका पाया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



