
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत स्थित बेंद गांव में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता समीर महंती ने बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. बैठक में श्री महंती ने कहा कि वे समस्याओं से संबंधित पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और राज्य में विकास को गति देने का काम किया है. सरकार ने ग्रामीणों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. भाजपा सरकार ने कई योजना पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. आज गरीबों के पास पक्का मकान, गैस चूल्हा, शौचालय है, महिलाएं विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बन रही हैं. सरकार एक विजन के तहत कार्य कर रही है. गांव और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को दोबारा सत्ता में लाएं तभी राज्य में विकास होगा और लोगों को उनका हक व अधिकार मिलेगा. बैठक में विश्वजीत नंदी, किस्टो महंती, लखन मांडी, अक्षय नायक, राम बास्के, विद्युत सरदार, मिथुन कर, रूपा दास, अमीर पोलाई, प्रमिर पोलाई, लखन खामराई, अचिंत पाल, भवतोष पाल समेत अन्य उपस्थित थे.



