
सरायेकला : सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र में ममता के साथ मानवता भी शर्मसार हुई है. आपको बता दें कि आरआरटी थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ग्राउंड ब्रिज के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्चे का शव पाया गया. वहीं शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. उधर नवजात के शव मिलने की सूचना के बाद आरआईटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले मामले की तफ्तीश में जुट गई. उधर बच्चे के शव को देखने वालों का ताता लगा रहा. फिलहाल बच्चे के मां का पता नहीं चल सका है. वैसे लोगों की जुबान से कई तरह की बातें सुनी गई.




