
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत येसु भवन के पास फ्लैट की डिलीवरी लेने गए जाकिर नगर क्रॉस रोड नंबर 10 निवासी आतिफ खान को बिल्डर इरशाद खान ने अपने 8 10 साथियों के साथ सड़क से घसीटते हुए फ्लैट के अंदर लेजाकर रॉड से सिर पर वार कार दिया। घायल होने के बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।
आतिफ खान ने बताया कि इरशाद से उसने येसु भवन के पास 32 लाख में एक फ्लैट खरीदा था, पर अभी तक फ्लैट पूरा नहीं हुआ है। उसने 10 दिन का समय मांगते हुए फ्लैट की डिलीवरी या रुपए वापस कर देने कि बात कही। मंगलवार को उसी सिलसिले में इरशाद से बातचीत करने गया था। बातचीत के दौरान उसने रुपए वापस करने से साफ इंकार कर दिया। इसका विरोध करने पर उसके साथ 8 10 अज्ञात युवक उसे घसीटते हुए फ्लैट के अंदर ले गए और मार पति कर घायल कर दिया। इरशाद ने गोली मार देने की धमकी भी दी। आतिफ ने बताया कि पूर्व में कंस्ट्रक्शन के दौरान फ्लैट गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद प्रशासन ने फ्लैट को सील कर दिया था। बावजूद इसके वह फ्लैट का काम करवा रहा था। इरशाद 7 महीने पहले ही जेल से छूट कर आया है।







