
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को कामयाबी मिली है. जिले के आदित्यपुर से मोबाइल छिनतई गिरोह के खिलाफ सरायकेला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर और जमशेदपुर के छिनतई गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से कई कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जानकारी देते हुए एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार छिनतई की बढ़ रही घटनाओं को लेकर जिला पुलिस काफी गंभीर थी, इसको लेकर एक टीम का गठन किया गया था, जिसने बेहद ही प्रोफेशनल अंदाज में कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया गिरोह के सदस्य जमशेदपुर और आदित्यपुर इलाके में सक्रिय थे और इनके द्वारा चोरी का मोबाइल खरीद बिक्री का कारोबार किया जाता था. उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य जमशेदपुर और आदित्यपुर के रहने वाले हैं, और सभी का अपराधिक इतिहास रहा है.







