
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के पास गुरुवार रात 9 बजे गया के शेरघाटी से शहर की एक युवती नेहा (बदला हुआ नाम) से मिलने आए मोहम्मद अफसर (बदला हुआ नाम) को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. सूचना पाकर साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अफसर(बदला हुआ नाम) और नेहा (बदला हुआ नाम) को भीड़ से बचाकर थाना ले गई. थाना में नेहा के परिजनों को बुलाया गया. पूछताछ में पता चला कि दोनों नाबालिग है. अफसर ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले शहर में अपने चाचा के पास रहकर कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम सीखता था. इस दौरान वह नेहा के संपर्क में आया था. एक साल पहले वह यहां से अपने घर चला गया. इस दौरान नेहा से फोन पर संपर्क हुआ करता था. काफी दिनों से नेहा मिलने के लिए बुला रही थी. बुधवार को वह बस से शहर आया था. सुबह वह नेहा से मिला और दिन भर घूमने के बाद उसे छोड़ने शीतला मंदिर के पास पंहुचा था. इस बीच उसने वापस ना जाने और अपने साथ घर ले जाने की जिद की. काफी समझाने पर उसने अपने पास से एक ब्लेड निकला और अपना हाथ काटने लगी. इस बीच स्थानीय लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे. नेहा को उसके माता पिता अपने घर ले गए.







