
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित जोन नंबर 8 निवासी गोपाल राय चर्तुवेदी को गोराई गुंड्डो ने मारपीट कर घायल कर दिया. जब गोपाल इसकी शिकायत करने बिरसानगर थाना में गये, तो उन्हें ही थाना में बैठा कर रखा गया. नौ घंटे थाना में बैठाने के बाद उन्हें छोड़ा गया, जिसके बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज कराया. मामला 31 दिसंबर का है. शुक्रवार को गोपाल ने विधायक सरयू राय से मिल कर जानकारी दी. सरयू राय जब थाना पहुंचे और पूछताछ की तब जाकर मामले की प्रथमिकी दर्ज की गई. इसमें बड़ी बात यह है कि जब मामला 31 दिसंबर का है फिर भी मामले को 3 जनवरी को दर्ज किया गया. ज्ञात हो कि 31 दिसंबर को जोन नंबर 8 निवासी गोपाल चर्तुवेदी को गोराई गुंड्डो ने घर में घुसकर मारपीट की. इसमें उसकी छाती की हड्डी टूट गई है.








