
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनेच 32 टाटा-पुरुलिया रोड पर नेगडीह निवासी रवींद्र नाथ महतो की पान दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने उनकी दुकान का शटर काट दिया और उसमें लगभग 20 हजार रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. रात के वक्त चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. सुबह जब दुकान खोलने के लिए दुकानदार पहुंचे तो पाया कि चोरी की घटना हो चुकी है. इस घटना से लोगों में गुस्सा है और आये दिन चोरी की घटनाओं को लेकर चोरों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. इसको लेकर चांडिल पुलिस की शिथिलता को दोषी बताया जा रहा है.







